भूमि विवाद में किसान महिला का धरना

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील परिसर में एक किसान महिला का धरना, ग्राम सभा शीशगढ़ की निवासी गायत्री देवी ने भूमि विवाद में प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ धरना शुरू किया है

धरने के दूसरे दिन ही SDM नवीन प्रसाद मौके पर पहुंचे, और उन्होंने गायत्री देवी को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन काफी समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी।

गायत्री देवी का आरोप है कि विपक्षी उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें जोताई-बुआई से रोका जा रहा है, और उन्होंने बताया कि अधिकारियों से शिकायत की, पर हर बार भूमि पर स्थगन आदेश का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया जाता था ।

महिला का कहना है कि धरना शुरू करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक विधिक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा ।

  • Related Posts

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    • March 21, 2026

    वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीएससी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: