लाखों की लागत से बना कूड़ा घर बनाशो-पीस, बाहर ही फेंका जा रहा कचराग्रामीणों ने जताया विरोध

लाखों की लागत से बना कूड़ा घर बना शो-पीस, बाहर ही फेंका जा रहा कचरा — ग्रामीणों ने जताया विरोध

स्थान: ढोडघाट टोला, ग्राम सभा कानापार, ब्लॉक धानी, जनपद ; महराजगंज

धानी ब्लॉक क्षेत्र के ढोडघाट टोला में स्थित कूड़ा घर की वास्तविकता शासन की ‘स्वच्छ भारत’ योजनाओं पर सवाल खड़े कर रही है, लाखों रुपए की लागत से बना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (कूड़ा घर) आज केवल एक शोपीस बनकर रह गया है, स्थिति यह है कि कूड़ा घर में कचरा न डालकर उसके आसपास — आंगनबाड़ी केंद्र और अमृत सरोवर के पास खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है।

खंडहर बना आंगनबाड़ी केंद्र, आस्था स्थल बना कूड़ा स्थल :-

ढोडघाट टोला में करीब 10 वर्ष पूर्व बना आंगनबाड़ी केंद्र, जो आज तक संचालित नहीं हो सका, पहले ही जर्जर हालत में है। इस केंद्र के ठीक पीछे स्थित अमृत सरोवर, जहाँ महिलाएं छठ पर्व जैसे धार्मिक आयोजन करती हैं, अब खुले में डाले जा रहे कूड़े से घिरता जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि संचालित कूड़ा घर होते हुए भी पंचायत द्वारा कचरे को वहां न डालकर बाहर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर डंप किया जा रहा है, इससे एक ओर पर्यावरण दूषित हो रहा है, तो दूसरी ओर बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों का आरोप: विरोध करने पर मिलती है धमकी :-

ग्रामीणों रामदेव, गोलू, मंगरु, सूरज कुमार, नाटे, संदीप, शांति देवी, रेशमा, बिंदु समेत कई लोगों ने बताया कि जब उन्होंने इस कृत्य का विरोध किया तो ग्राम प्रधान ने अपने पद और पहुंच का रौब दिखाते हुए उन्हें धमकाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा —
कूड़ा घर होते हुए भी अगर कचरा घरों के पास फेंका जाएगा, तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे, हमारे बच्चों और परिवार की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है।”

📞 प्रशासनिक लापरवाही: बीडीओ का फोन तक नहीं उठा :-

इस गंभीर विषय पर जब संवाददाता द्वारा कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी, धानी ब्लॉक से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन उठाना तक उचित नहीं समझा, इससे ग्रामीणों का रोष और अधिक बढ़ गया है।

अन्य प्रमुख बिंदु:
-कूड़े के चलते मुख्य रास्ता बदबू और गंदगी से भरा है ।

-आवारा पशु कचरे को इधर-उधर बिखेर रहे हैं ।

-तेज हवाओं में कचरा खेतों तक फैल रहा है ।

-आस्था स्थल के पास गंदगी से महिलाओं में रोष ।

-ग्राम पंचायत द्वारा कोई सुनवाई नहीं ।

⚠️ ग्रामीणों की चेतावनी :-
“अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो हम लोग पूरे गांव के साथ सड़क पर उतरेंगे, और इसका पूरा ज़िम्मा प्रशासन और ग्राम पंचायत पर होगा।

पूरी वीडियो देखें :-

  • Related Posts

    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    • March 24, 2026

    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण को बढ़ाने के लिए एक बिल ला सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों को बढ़ाकर…

    Continue reading
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा अमर क्रांतिकारी वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस तथा महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! सपा नेता रामफेर यादव पर केस दर्ज:
    गैस संकट पर अखिलेश यादव का बयान, लकड़ी-कोयले के इस्तेमाल की सलाह:
    बृजमनगंज में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ईंधन के लिए लंबी लाइनें:
    ईरान युद्ध के बाद असर गहराया, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों को समग्र स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक: