महराजगंज के सिसवा क्षेत्र में स्थित ग्राम सभा हरपुर पकड़ी में एक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, स्थानीय शराबभट्टी के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार ने राजदेव नाम के युवक को टक्कर मार दी।
घटना के बाद कार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। गांव वालों ने घायल राजदेव को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि शराबभट्टी के सामने इस तरह की दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, उन्होंने प्रशासन पर इस समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है, स्थानीय लोगों की मांग है कि जब तक शराबभट्टी को यहां से नहीं हटाया जाएगा, तब तक ऐसी दुर्घटनाएं होती रहेंगी।



















































