महराजगंज: वनटांगिया गांवों को अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन :

महराजगंज: वनटांगिया गांवों को अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन :

महराजगंज : वनटांगिया विकास समिति ने जनपद के 18 वनटांगिया ग्रामों को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, इस दौरान कई वनटांगिया गांवों के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ज्ञापन में कहा गया है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत इन गांवों को राजस्व ग्राम में शामिल तो किया गया है, लेकिन अभी तक इन्हें स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं मिला है, वर्तमान में इन गांवों की जनसंख्या को पास के अन्य राजस्व ग्रामों में जोड़ दिया गया है, जिसके चलते प्रधान पद पर बाहरी ग्रामों के लोग चुन लिए जाते हैं।

वनटांगिया विकास समिति के सचिव रमाशंकर निषाद के अनुसार, मौजूदा ग्राम प्रधान इन गांवों की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं और अक्सर यह कहकर टालते हैं कि “बजट नहीं आया है”, उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी को भी कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

समिति ने शासनादेश और जनहित का हवाला देते हुए मांग की है कि इन वनटांगिया गांवों को स्वतंत्र ग्राम पंचायत घोषित किया जाए, ताकि यहां के निवासी अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्य करवा सकें।

ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष जय रामप्रसाद, रोशन लाल, राममिलन, चंद्रशेखर, राजा राम निषाद समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    One thought on “महराजगंज: वनटांगिया गांवों को अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन :

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: