सिद्धार्थनगर ब्रेकिंग: मदरसे की बस पलटी, छह लोग घायल – बाइक सवार की हालत गंभीर :

सिद्धार्थनगर ब्रेकिंग: मदरसे की बस पलटी, छह लोग घायल – बाइक सवार की हालत गंभीर :

सिद्धार्थनगर, 30 जुलाई 2025
पथरा थाना क्षेत्र के पाली गांव के समीप मंगलवार को एक मदरसे की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बस में सवार पांच छात्राएं और चालक को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, मदरसे की बस स्कूली बच्चों को तिगड़वा से मिठवल ले जा रही थी। इसी दौरान पाली गांव के पास बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। हादसे के समय बस ने एक बाइक सवार संदीप वर्मा (20 वर्ष), पुत्र हनुमान वर्मा, निवासी पाला गांव को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजन तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना में बस चालक सहित पांच छात्राएं भी घायल हुई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: