आज़ादी के नायक और प्रथम विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि :

बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बलिया सदर के प्रथम विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की 121वीं जयंती महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दलन छपरा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पं. पाण्डेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने देश की आज़ादी के लिए जीवनभर संघर्ष किया और अनेक बार जेल यात्रा की। उनके त्याग और बलिदान का ही परिणाम है कि आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले पा रहे हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने के उनके संकल्प को भी दोहराया। ज्ञात हो कि पं. पाण्डेय 1952-1957 तथा 1962-1967 तक बलिया सदर विधानसभा के विधायक रहे और अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए। वह जीवनभर सादगी, ईमानदारी और उच्च विचारों के प्रतिमूर्ति बने रहे।

पं. राम अनन्त पाण्डेय ने शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना और प्रबंधन किया, जो आज भी संचालित हो रहे हैं। उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें *ताम्रपत्र* से सम्मानित किया था।

जयंती समारोह के दौरान उनके पौत्र आदित्य पाण्डेय ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामांतक पाण्डेय, त्रयंबक पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, अभय पाण्डेय, मनोज सिंह, अतुल पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, महेंद्र मणि त्रिपाठी, विभांशु सिंह, हिमांशु कुमार, अमन मौर्य, सुजीत यादव, रितेश चौरसिया, आतिफ अली, अजीत गोंड सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    • September 19, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंधों से जुड़े ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून…

    Continue reading
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *