छठी मइया के भजन, रोशनी और श्रद्धा का संगम — बृजमनगंज में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया :

बृजमनगंज (महराजगंज) छठ पर्व के पावन अवसर पर बृजमनगंज क्षेत्र में सोमवार को परंपरागत रूप से आस्था और श्रद्धा के साथ पर्व मनाया गया। क्षेत्र की दर्जनों गांवों की व्रती महिलाओं ने निर्जल छठ व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मंगलवार की प्रातःकालीन सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।

बृजमनगंज क्षेत्र के ठाकुरद्वारा स्थित पोखरा

व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जल रहकर शाम को स्वच्छ स्थान पर चूल्हा स्थापित किया और अक्षत, धूप, दीप व सिंदूर से उसकी पूजा की। इसके उपरांत प्रसाद के रूप में आटे के फुल्के और साठी की खीर (रसियाव-रोटी) बनाकर खरना किया। खरना के बाद ही उनका मुख्य छठ व्रत आरंभ हुआ, जो मंगलवार की सुबह सूर्य अर्घ्य के साथ पूर्ण होगा।

बृजमनगंज क्षेत्र के ठाकुरद्वारा स्थित पोखरा, पश्चिमी छोर पर साहब पोखरा सहित गुजरौलिया, महुलानी, लेहड़ा, शिवपुर, बंजरहा सोनबरसा, गोपालपुर, खड़खोड़ी सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा-अर्चना की। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से भर गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे, जिन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के साथ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा व्रती महिलाएं और गणेश झांकी का अभिनंदन किया गया।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की

भक्ति जागरण में भोजपुरी कलाकारों द्वारा देवी-देवताओं की झांकियों और भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा पंडाल छठी मैया के भक्ति गीतों से गूंजता रहा।

भक्ति जागरण में भोजपुरी कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतिया

इस दौरान राकेश जायसवाल, योगेंद्र यादव, दिलीप चौधरी, उदयराज यादव, हरिश चंद्र सोनकर, आशीष जायसवाल, जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, रवि वर्मा, विष्णु जायसवाल, संतोष जायसवाल, प्रिंस चौधरी, आशू सिंह, चुन्नू सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और गजेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। महिला पुलिसकर्मियों ने भी सिविल ड्रेस में निगरानी की।

क्षेत्र के समाजसेवियों और युवाओं ने भी छठ पर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग दिया। पोखरों की साफ-सफाई कर उन्हें झालरों और रंगीन लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और प्रकाशमय हो उठा।

मंगलवार को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं पारण करेंगी और इस प्रकार चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा।











  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: