क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां ने गुजारा भत्ता बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, हसीन जहां ने याचिका में मांग की है कि मोहम्मद शमी को 10 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया जाए, इसमें सात लाख रुपये याचिकाकर्ता पत्नी के व्यक्तिगत खर्च के लिए और तीन लाख रुपये उनकी बेटी के भरण-पोषण के लिए शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने शुरुआती टिप्पणी में हसीन जहां से कहा कि वर्तमान गुजारा भत्ता पर्याप्त प्रतीत होता है। वहीं, कोर्ट ने बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को नोटिस जारी कर चार हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद निर्धारित की गई है।







