उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लागू की बिजली बिल राहत योजना 2025–26 :

“जल्दी आयें, ज्यादा लाभ पायें” के संदेश के साथ UPPCL ने बिजली बिल राहत योजना 2025–26 की घोषणा की है, योजना के तहत घरेलू एवं वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को अलग-अलग चरणों में विलंबित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में 100% छूट तथा बिजली बिल के मूल बकाये पर रियायत मिलेगी।

बिजली बिल राहत योजना 2025-26 (विद्युत वितरण मंडल-महाराजगंज)

योजना के चरण :
प्रथम चरण : 01.12.2025 से 31.12.2025 तक
– श्रेणी: एल०एम०वी०–1 (घरेलू विद्युत), 02 किलोवाट भार
– एल०एम०वी०–2 (वाणिज्यिक विद्युत), 01 किलोवाट भार

लाभ:
– 31.03.2025 तक के बकाये पर सरचार्ज में 100% छूट, मूल बकाये पर 25% की छूट

द्वितीय चरण : 01.01.2026 से 31.01.2026 तक :
लाभ:
– सरचार्ज में 100% छूट
– मूल बकाये पर 20% की छूट

तृतीय चरण : 01.02.2026 से 28.02.2026 तक :
लाभ:
– सरचार्ज में 100% छूट
– मूल बकाये पर 15% की छूट

पंजीकरण के लिए निर्देश :
विद्युत उपभोक्ता विभागीय खण्ड कार्यालय, उपखण्ड कार्यालय, कैश काउंटर अथवा जन सेवा केंद्रों के माध्यम से योजना में पंजीकरण करा सकते हैं।

उपभोक्ता [www.uppcl.org](http://www.uppcl.org) पर रजिस्टर होकर स्वयं लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना :
योजना के संबंध में अन्य विवरण के लिए निकटतम विद्युत कार्यालय, जन सेवा केंद्र अथवा विभागीय टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Source – DM Office (Maharajganj)



  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: