उत्तर प्रदेश के फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह में शुक्रवार की सुबह एक अजीब घटना सामने आई, सड़क पर खड़ी एक सफेद कार से संदिग्ध मांस बरामद हुआ, घटना उस समय हुई जब बाजारडीह गांव के सुंदर सिंह, विवेक सिंह, मोहित सिंह, गौरव सिंह, प्रियांशु, उत्कर्ष सिंह और कुछ अन्य लोग सुबह की सैर पर निकले थे।

उन्होंने सड़क पर एक सफेद कार खड़ी देखी, कार संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने चालक से पूछताछ की, चालक और उसके दो साथी कार छोड़कर भागने लगे, ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया, कार की डिग्गी में जांच करने पर एक बोरे में रखा संदिग्ध मांस मिला, ग्रामीणों ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान रहमतुल्ला खान उर्फ सद्दाम (रसोइया थाना बृजमनगंज निवासी), समीम आलम और अब्दुल करीम (महदेवा बुजुर्ग थाना फरेंदा निवासी) के रूप में बताई।

ग्रामीण सुंदर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, फरेंदा के पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, मांस की जांच के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: