अयोध्या में ध्वज स्थापना के बाद पाकिस्तान ने लगाया सांस्कृतिक खतरे का आरोप:

अयोध्या। राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना के बाद पाकिस्तान बौखला गया है, इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के बाद जहां देशभर में माहौल उत्साहपूर्ण रहा, वहीं पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति जताते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपने यहां अल्पसंख्यकों के शोषण, बलात्कार और हत्याओं पर चुप्पी साध लेने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने विवादित बयान दिया है, मंत्रालय ने इस कदम को भारत के अल्पसंख्यक और मुस्लिम सांस्कृतिक विरासत को खतरा बताया है, और जारी बयान में कहा गया कि यह कदम भारत में अल्पसंख्यकों पर पहले से मौजूद दबाव और असहिष्णुता को बढ़ाता है।

पाकिस्तान ने कहा:
यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव के एक बड़े पैटर्न और हिंदुत्व की सोच के असर में मुस्लिम सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानबूझकर खत्म करने की कोशिशों को दिखाता है।

पाकिस्तान के इस बयान पर विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक राजनीतिक प्रतिक्रिया है, जबकि भारत में धार्मिक गतिविधियाँ देश के कानून और परंपराओं के अनुसार संचालित होती हैं। हालांकि, पाकिस्तान के आरोपों ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर बहस को हवा दे दी है।

  • Related Posts

    अस्थि विसर्जन को निकला बेटा, रास्ते में हुई दर्दनाक मौत से गांव में मातम:
    • March 10, 2026

    बोकारो: पिता के अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे बेटे को क्या पता था कि काल उसका रास्ते में इंतजार कर रहा है, जहां वह खुद मौत के आगोश में…

    Continue reading
    भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026, फाइनल में न्यूज़ीलैंड की टीम हुई धराशायी:
    • March 8, 2026

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया, पूरे देश में जश्न का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 13 साल से कोमा में पड़े युवक को इच्छामृत्यु की मंजूरी:
    महराजगंज में गैस संकट गहराया, तीन दिन से गोदाम के चक्कर काट रहे उपभोक्ता:
    खाड़ी में युद्ध तेज, दिल्ली में हाई लेवल बैठक, पीएम Narendra Modi का बड़ा निर्देश:
    अस्थि विसर्जन को निकला बेटा, रास्ते में हुई दर्दनाक मौत से गांव में मातम:
    अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत पर MS Dhoni का खास संदेश: