पारिवारिक विवाद- बृजमनगंज में बहू ने ससुर व देवर के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया :

बृजमनगंज, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थानाक्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है, जहाँ ससुर और देवर पर बहू को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने और भद्दी-भद्दी गालियाँ देने का आरोप लगा है।

यह सनसनीखेज घटना ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ के टोला शीतलपुर की बताई जा रही है। पीड़िता सुभावती देवी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर और देवर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले की जाँच के बाद दर्ज हुआ मुकदमा :
बृजमनगंज के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तीन दिन पूर्व की है। पीड़िता सुभावती देवी ने थाने में लिखित तहरीर देकर अपने ससुर और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जाँच कराई गई। जाँच में आरोप सही पाए जाने पर, पीड़िता सुभावती देवी की तहरीर के आधार पर, आरोपी ससुर संतोषी और देवर अंगद निवासीगण ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़, टोला शीतलपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *