महराजगंज में सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह, पूर्व सैनिकों और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया :

महराजगंज में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सैन्य कर्मियों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ को सशस्त्र सेना झंडा चिन्ह (फ्लैग स्टिकर) लगाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों का धन्यवाद किया और कहा कि देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में भारतीय सेना और पुलिस दोनों मिलकर कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त सैनिकों ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना की।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बहू को मायके जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी:
    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण: