भंसार एजेंटों की हड़ताल से सोनौली बॉर्डर पर भारत–नेपाल व्यापार ठप :

महराजगंज। भारत–नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इन दिनों व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है, नेपाल के भंसार (कस्टम) एजेंटों द्वारा की गई दो दिवसीय हड़ताल के कारण सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं, यह हड़ताल नेपाल के बेलहिया भंसार कार्यालय में तैनात एजेंटों द्वारा भंसार एजेंट एसोसिएशन के बैनर तले नए नियमों और जुर्माना प्रावधानों के विरोध में की जा रही है।

एजेंटों का कहना है कि नेपाल सरकार द्वारा लागू किए गए नए सीमा शुल्क अधिनियम 2082 में भारी जुर्माने और दंड का प्रावधान किया गया है, जिससे उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित होगा, इन्हीं नियमों के विरोध में उन्होंने भंसार कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया है, इसके चलते पिछले दो दिनों से किसी भी भारतीय मालवाहक वाहन को नेपाल में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।

सीमा पर हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, हजारों ट्रक और कंटेनर सीमा पर फंसे हुए हैं, जिससे ड्राइवरों को भोजन, पानी और सड़क पर रुकने जैसी मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई ड्राइवरों का कहना है कि वे घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया बंद होने के कारण उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिल रही है।

व्यापारियों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है, उनका कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और व्यापार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन नेपाल में जारी हड़ताल समाप्त हुए बिना तत्काल राहत की संभावना कम नजर आ रही है, फिलहाल सोनौली बॉर्डर पर भारत–नेपाल व्यापार कब सामान्य होगा, यह अनिश्चित बना हुआ है।

Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *