पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही संगठनात्मक प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है, पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज चौधरी इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया जारी है और नामांकन समेत अन्य चरण पूरे किए जा रहे हैं। इसी बीच पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यदि पंकज चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो इसका सीधा असर आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन पर पड़ेगा, पार्टी नेतृत्व सामाजिक समीकरण और संगठनात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए फैसला कर सकता है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जल्द ही औपचारिक मुहर लग सकती है, फिलहाल पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    • February 3, 2026

    नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के मामले में छह सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।…

    Continue reading
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    • February 3, 2026

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: