भारत-फ्रांस के बीच सबसे बड़े रक्षा सौदे की तैयारी:

नई दिल्ली। भारत का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा जल्द ही साकार हो सकता है। रक्षा मंत्रालय फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर अहम बैठक करने जा रहा है। इस मेगा डील की अनुमानित लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव को डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड (DPB) से मंजूरी मिल चुकी है और अब यह डिफेंस एक्विज़िशन काउंसिल (DAC) तथा इसके बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास अंतिम स्वीकृति के लिए जाएगा।

अगर यह सौदा अंतिम रूप लेता है, तो भारतीय वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमानों की कुल संख्या 176 हो जाएगी, फिलहाल वायुसेना के पास 36 राफेल जेट पहले से सेवा में हैं।

इस सौदे की खास बात यह है कि इसमें मेक इन इंडिया पर विशेष ज़ोर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत निर्माण भारत में ही किया जाएगा, जिसमें बड़ी मात्रा में स्वदेशी सामग्री और तकनीक का उपयोग होगा, इससे न सिर्फ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि घरेलू रक्षा उद्योग को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को नई ऊंचाई देगा और क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन को और मजबूत करेगा।

  • Related Posts

    भारत के किन राज्यों में है भाजपा की सरकार? देखें 2026 की पूरी लिस्ट और मुख्यमंत्रियों के नाम:
    • April 15, 2026

    वर्तमान में (अप्रैल 2026 तक), भारत के 14 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री हैं। हाल ही में बिहार में हुए सत्ता…

    Continue reading
    Amazon पर इंडक्शन कुकटॉप की रिकॉर्ड बिक्री, एक दिन में बिके 1.34 लाख से ज्यादा चूल्हे:
    • March 13, 2026

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में करीब 1.34 लाख से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार, आवास पहुंचा पार्थिव शरीर:
    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई अपनाने का आग्रह:
    पीएम मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में भारी बिकवाली, रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: