महाराजगंज में डायरिया का प्रकोप

महाराजगंज में बढ़ते तापमान का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है, जिला अस्पताल में सर्दी, जुखाम, बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

वर्तमान में आईसीयू में बुखार और डायरिया के 20 बच्चे भर्ती हैं, एसएनसीयू में 25 नवजात शिशुओं का उपचार चल रहा है, बृहस्पतिवार को अस्पताल में करीब 1100 मरीजों का पंजीकरण हुआ, इनमें सर्दी, खांसी, बुखार, पेट में मरोड़, उल्टी और दस्त के मरीज ज्यादा थे।

बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें देखी गई, चिकित्सक बच्चों का वजन और स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दे रहे हैं, गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन के अनुसार, मौसम परिवर्तन के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है, उन्होंने सलाह दी कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, डायरिया होने पर ओआरएस घोल लाभकारी है, पेट में मरोड़, दस्त, डिहाइड्रेशन या बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाएं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं, चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि वे मरीजों को केवल अस्पताल की दवाएं ही लिखें।

Related Posts

ईद-उल-फितर 2026: चांद के दीदार पर निर्भर तारीख, जानिए सऊदी और भारत का पूरा अपडेट:
  • March 17, 2026

रमजान का पाक महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और हर किसी की नजरें आसमान में दिखने वाले शव्वाल के चांद पर टिकी हुई हैं। दरअसल, इस्लामिक कैलेंडर के…

Continue reading
पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर यूपी में शिकंजा, सैकड़ों पर कार्रवाई:
  • March 16, 2026

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में प्रवर्तन एजेंसियां…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओपी राजभर के कार्यक्रम में बवाल, किसान की गिरफ्तारी पर हंगामा:
ईद-उल-फितर 2026: चांद के दीदार पर निर्भर तारीख, जानिए सऊदी और भारत का पूरा अपडेट:
पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर यूपी में शिकंजा, सैकड़ों पर कार्रवाई:
लखनऊ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, सपा नेता सुरेन्द्र कनौजिया पर केस दर्ज:
केशव प्रसाद मौर्य का हमला, अखिलेश यादव और राहुल गांधी फैला रहे अफरा-तफरी!