साइट पर नहाते समय हादसा ,दरोगा ने निकाला शव:

साइट पर नहाते समय हादसा, दरोगा ने निकाला शव, पीएनसी की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश :

महराजगंज ; जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहा गांव के पास रविवार को एक युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बदायूं निवासी सत्येंद्र के रूप में हुई है, जो पीएनसी कंपनी की पुल निर्माण साइट पर मजदूर के रूप में कार्यरत था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सत्येंद्र दोपहर में अपने कुछ साथी मजदूरों के साथ नहर में नहाने गया था, नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया, उसके साथियों ने तत्काल उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर सब-इंस्पेक्टर अंजनी कुमार और हरीश मौर्या पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दरोगा अंजनी कुमार ने मानवता और साहस का परिचय देते हुए वर्दी में ही नहर में छलांग लगा दी, उनकी इस पहल के बाद कई स्थानीय युवक भी खोजबीन में जुट गए, अंततः ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद भी पीएनसी कंपनी की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी या प्रतिनिधि घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, इतना ही नहीं, हादसे के समय भी कंपनी के अन्य कर्मचारी पास में निर्माण कार्य में लगे रहे, इस असंवेदनशील रवैये को लेकर ग्रामीणों और मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है, लोगों ने कंपनी की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर पीएनसी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: