बारामती (महाराष्ट्र): बारामती में हुए विमान हादसे को लेकर चश्मदीद ने भयावह मंजर का विवरण दिया है। चश्मदीद के अनुसार, दुर्घटना के वक्त विमान नीचे आते हुए असंतुलित दिखाई दे रहा था और इसके बाद यह क्रैश हो गया।
चश्मदीद ने बताया, मैंने यह अपनी आंखों से देखा यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा, और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए।

क्रैश हुआ विमान, हर तरफ आग
उन्होंने आगे कहा कि हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विमान में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण मदद करना संभव नहीं हो पाया। चश्मदीद के मुताबिक, और लोग यहां आए, और उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए।

विमान हादसे का भयावह तस्वीर
चश्मदीद ने यह भी कहा कि विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार सवार थे और इस घटना को लेकर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।
फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।





