उत्तर प्रदेश: देश में LPG गैस की किल्लत को लेकर Akhilesh Yadav ने कहा कि हमने अपने यहां लकड़ी और कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है। जैसे ही हमें पता चला कि LPG गैस की दिक्कत हो सकती है, तभी हमने पहले ही कहा था कि सभी को लकड़ी वाले चूल्हे की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि यदि एक-दो महीने और यह दिक्कत बनी रही, तो हम सभी को इसी तरह खाना बनाना पड़ेगा। छात्र, कारोबारी और व्यापारी—सभी को परेशानी हो रही है।




