सिद्धार्थनगर में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी की अहम बैठक सम्पन्न :

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में बुधवार को फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कम्बाइन हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की कि वे पराली को जलाने के बजाय खाद बनाने या गौशालाओं को देने का विकल्प अपनाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सही संचालन करने वाले कम्बाइन धारकों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य किसानों को प्रेरणा मिले।

डीएम ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पराली के संग्रहण और उसे गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इसके अलावा, उप कृषि निदेशक को पराली प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं और उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे जुड़ सकें और खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लग सके।

  • Related Posts

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    • March 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जल्द से जल्द संघर्ष विराम की आवश्यकता पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक:
    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा पलटवार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव:
    साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रकम कराई वापस: