सिद्धार्थनगर। थाना उसका बाजार क्षेत्र के अंतर्गत छठ पर्व के दौरान नया पुल के पास घाट पर एक मासूम बच्चा अकेला मिला। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।

पुलिस द्वारा बच्चे से जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही उसकी पहचान और परिजनों की तलाश जारी है। थाना उसका बाजार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के माता-पिता या परिजनों के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से बच्चा फिलहाल सुरक्षित है और उसे उचित देखरेख में रखा गया है।
Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)





