कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस बिक्री पर रोक, दुकानदारों को लिखना होगा नाम:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था हेतु बुधवार देर शाम शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि की बिक्री न हो, यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय तथा प्राथमिक उपचार सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया कि जर्जर विद्युत पोलों एवं लटकते तारों की मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण किया जाए, साथ ही, शिविर संचालित करने वाली संस्थाओं का समुचित सत्यापन कर उनके सहयोग से जनसुविधा केंद्रों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: