ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान

पहलगाम हमले के बाद इंडियन आर्मी के द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा दिए गए बयान के बाद आ रही अटकलों पर पवन खेड़ा ने जवाब दिया है, एजेंसी के मुताबिक पवन खेड़ा ने कहा, “उन्होंने पोस्ट करके अपना पक्ष रख दिया है और कह दिया है कि मैंने ऐसा नहीं कहा था कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई, अब वो बात खत्म हो गई है, बीजेपी तो मौके की तलाश में रहती है कि कैसे समाज और परिवार में विवाद फैला दे ।

पिछले कुछ दिनों से उभरे भारत-पाकिस्तान तनाव मुद्दे पर केंद्र का समर्थन करने के लिए अपनी ही पार्टी की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘आलोचकों और ट्रोल्स’ पर उनके विचारों और शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया, थरूर ने कहा कि उनके पास और भी बेहतर काम हैं ।

आतंकवाद पर केंद्र के ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के हिस्से के रूप में ऑल पार्टी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस की तरफ से आलोचना की गई, थरूर ने कहा था, “भारत ने 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए नियंत्रण रेखा पार की.” ।

शशि थरूर का स्पष्टीकरण :-
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध की बात कर रहे थे, न कि पिछले युद्धों की, थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बीते दिनों एलओसी के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता के बारे में चिल्लाने वाले उन कट्टरपंथियों के लिए ।

शशि थरूर ने जोर देकर कहा कि आतंकवादी हमलों के प्रति पिछले भारतीय जवाब एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सम्मान के कारण संयमित और सीमित थे ।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: