केरल में एक मुस्लिम जोड़े ने अपनी शादी को एक अनोखी मिसाल बना दिया। इस खास मौके पर उन्होंने परंपरागत तोहफों की बजाय मेहमानों को संविधान की प्रति भेंट की।
समारोह के समापन पर राष्ट्रगान गाकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया, संविधान की प्रति के साथ दिए गए पर्चे में संविधान के महत्व को विस्तार से समझाया गया था, ताकि लोग इस पहल की गंभीरता को महसूस करें और संविधान के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं। इस जोड़े की सोच और कदम की हर ओर सराहना की जा रही है।







