फिल्म के नाम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर’ पंडित’ के टाइटल पर जताई आपत्ति:

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के निर्माताओं को कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी भी समुदाय या वर्ग को नीचा दिखाने वाला नाम स्वीकार्य नहीं है। कोर्ट ने फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए मेकर्स को इसे बदलने के निर्देश दिए हैं।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि किसी एक वर्ग या पेशे को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचा सकता है, अदालत ने सवाल उठाया कि आखिर किसी पूरे समुदाय को बदनाम करने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी समाज विशेष की भावनाओं को आहत नहीं किया जा सकता, इस मामले में शीर्षक को लेकर उठी आपत्तियों को गंभीर मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्माताओं को तत्काल बदलाव करने को कहा।

मामले की अगली सुनवाई में मेकर्स को यह बताना होगा कि उन्होंने शीर्षक में क्या संशोधन किया है।

  • Related Posts

    कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवम मिश्रा गिरफ्तार:
    • February 12, 2026

    कानपुर। शहर में चर्चित लैंबोर्गिनी हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा…

    Continue reading
    राजपाल यादव जेल केस, भाई के बयान से नया मोड़, लोन नहीं बल्कि निवेश का दावा:
    • February 11, 2026

    नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव के जेल जाने के बाद अब इस मामले में उनके भाई का बयान सामने आया है, जिसने पूरे विवाद को लेकर नई चर्चा छेड़ दी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म के नाम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर’ पंडित’ के टाइटल पर जताई आपत्ति:
    कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवम मिश्रा गिरफ्तार:
    राजपाल यादव जेल केस, भाई के बयान से नया मोड़, लोन नहीं बल्कि निवेश का दावा:
    ट्रेड डील के बीच रूसी तेल पर विवाद, भारत को लेकर रूस का स्पष्ट संदेश:
    त्रिलोकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा: