बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:

महराजगंज जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उल्लास और अक़ीदत के साथ मनाया गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई।

नमाज़ अदा करने के बाद रोज़ेदारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी सौहार्द का संदेश फैला। महराजगंज शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित नूरी मस्जिद ईदगाह पर हज़ारों की संख्या में नमाज़ी एकत्रित हुए, जहाँ मस्जिद के इमाम ने नमाज़ अदा कराई।

जिले के अन्य हिस्सों जैसे नौतनवा, फरेंदा, निचलौल, बृजमनगंज, धानी, सिसवा, घुघली और ठूठीबारी सहित विभिन्न कस्बों और गांवों की ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज़ियों की भारी भीड़ देखी गई। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बरकरार रहा और सभी ने पूरे श्रद्धा भाव से इबादत की।

पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्वयं विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे जिले में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ईद के इस अवसर पर पूरे जिले में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला, जिसने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पत्रकारों के साथ मनाई होली, सौहार्द का संदेश:
    • March 5, 2026

    बृजमनगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल की ओर से पत्रकारों के सम्मान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न मीडिया…

    Continue reading
    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    • March 4, 2026

    उत्तर प्रदेश: होली के रंगों में इस बार युवाओं ने सिर्फ गुलाल ही नहीं उड़ाया, बल्कि उम्मीदों, ऊर्जा और एकता की नई तस्वीर भी बनाई, सुबह से ही सड़कों पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका:
    20 मार्च क्यों है खास? जानिए इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस: