जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम कठेला गर्वी के पंडितडीह टोला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और बिना किसी देरी के आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। समय रहते लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से फसल को भारी नुकसान होने से बचा लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।





