51वें स्थान से टॉप पर – महराजगंज की बदलती पहचान, विकास में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन :

वित्तीय वर्ष 2021–22 में उत्तर प्रदेश के जिलों की जीडीपी (District GDDP) रैंकिंग में महराजगंज ने 51वां स्थान प्राप्त किया।
यह रैंकिंग स्थायी (Constant) कीमतों पर आधारित है।

सामान्य (Current) कीमतों पर महराजगंज की जीडीपी 15,690.10 करोड़ रही।
इस स्थिति में भी महराजगंज जिलों की सूची में 51वें स्थान पर है।
हालांकि यह स्थान राज्य स्तर पर ऊंचा नहीं है, फिर भी पूर्वांचल के कई जिलों की तुलना में महराजगंज की स्थिति बेहतर है।


पिछड़े क्षेत्रों में चयन — Backward Regions Grant Fund :
2006 के पंजीकरण के अनुसार, महराजगंज भारत के 250 सबसे पिछड़े जिलों में से एक था।
उत्तर प्रदेश के 34 ऐसे जिलों में इसे शामिल किया गया जिन्हें Backward Regions Grant Fund (BRGF) के तहत विकास निधि दी गई।

इससे स्पष्ट है कि अतीत में महराजगंज आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा माना गया, हालांकि हालिया जीडीपी रैंकिंग इसकी अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति दर्शाती है।

विभागीय सुशासन (Good Governance Index 2022)
उत्तर प्रदेश के Good Governance Index 2022 में महराजगंज को 54वां स्थान मिला (कुल 75 जिलों में से)।
यह रैंक बताती है कि शासन और प्रशासनिक दक्षता में महराजगंज का प्रदर्शन औसतन से थोड़ा नीचे है।

नवविकास प्रगति — CM Dashboard (Revenue & Development Plans) :
अप्रैल 2025 : महराजगंज ने 96.30% अंक हासिल कर 100% जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सितंबर 2023 : महराजगंज 91.60% अंक के साथ भी शीर्ष स्थान पर रहा।

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में महराजगंज लगातार सक्रिय और सफल रहा है।

महराजगंज आर्थिक स्थिति (जीडीपी) : महराजगंज आर्थिक रुप से मध्य स्तर पर — न अत्यधिक पिछड़ा, न ही शीर्ष पर।

सुशासन : औसत से थोड़ा नीचे, सुधार की संभावना मौजूद।
विकास योजनाओं का क्रियान्वयन : उल्लेखनीय सफलता, लगातार शीर्ष स्थान।

क्या आप महराजगंज से हैं और अपने जिले की और विस्तृत जानकारी चाहते हैं?
कमेंट करें या हमें WhatsApp करें — अपना नाम, जिले का नाम और WhatsApp नंबर लिखें : 9794120340

  • Related Posts

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    • March 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जल्द से जल्द संघर्ष विराम की आवश्यकता पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक:
    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा पलटवार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव:
    साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रकम कराई वापस: