लखनऊ: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में उनकी पत्नी मंजू कनौजिया समेत चार अन्य लोगों के नाम भी एफआईआर में शामिल किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने काकोरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
छापेमारी के दौरान कुल 88 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 14.2 किलो के 74 घरेलू सिलेंडर शामिल थे, इनमें से 75 सिलेंडर खाली पाए गए, यह कार्रवाई जिला पूर्ति विभाग की टीम द्वारा की गई।




