गरीब और मध्यम वर्ग के लिए तोहफा, दूध, रोटी और दवाओं पर जीएसटी खत्म :

केंद्र सरकार ने जीएसटी ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, रविवार को महराजगंज स्थित लोक निर्माण विभाग अतिथि भवन में आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ने इसकी घोषणा की।

अब जीएसटी के केवल दो स्लैब रहेंगे – 5% और 18%, पहले लागू 12% और 28% वाले स्लैब पूरी तरह समाप्त कर दिए गए हैं।

राहत की खबर:
* दूध, पनीर, रोटी और 33 जीवनरक्षक दवाओं पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
* साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, साइकिल, नमकीन, कॉफी और पास्ता जैसी रोजमर्रा की जरूरतों पर सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा, पहले इन पर 12% से 18% तक टैक्स देना पड़ता था।

महंगे होंगे:
* गुटखा, पान मसाला, तंबाकू उत्पाद
* बड़ी गाड़ियां और 350 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिलें
इन पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।

सस्ती होंगी:
* आटा, दाल, चावल, गुड़, सब्जियां और दूसरी रोजमर्रा की जरूरी चीजें।

मंत्री ने कहा कि यह बड़ा कदम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत देगा, घरेलू खर्च में कमी आने के साथ ही उपभोक्ताओं को ज्यादा पारदर्शिता का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    • March 22, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार…

    Continue reading
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    • March 22, 2026

    बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: यूपी के बाराबंकी में एक पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया और पति से गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की। लेकिन पति ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में दोहरे आयोजन- शहीदों को श्रद्धांजलि, डॉ लोहिया की जयंती मनाई गई:
    राम मंदिर परिसर में अब 6 उप-मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराने की तैयारी:
    मटिहनवां खास में नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत:
    जिलाधिकारी संतोष शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की: