डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम पंचायत बयारा में सरकारी पंचायत भवन का निजी उपयोग किया गया। पंचायत भवन को निजी जश्न के लिए इस्तेमाल किया गया, जिसमें बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया और केक काटकर मौज-मस्ती की गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले में सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग कर नियमों की खुलेआम अवहेलना की गई। पंचायत भवन बयारा निजी फंक्शन हॉल में तब्दील हो गया, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। इस लापरवाही से शासन की छवि पर भी बुरा असर पड़ा है।
ग्रामीणों ने इस घटना की गहन जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर कब कार्रवाई करता है।
Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter (Up Live Express)






