शादी के 6 महीने बाद पति की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव:

कोल्हुई, महराजगंज।
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजपुर बुजुर्ग, टोला कोमरवां में उस समय सनसनी फैल गई जब 22 वर्षीय युवक उमेश पुत्र सिरताज का शव उसके ही घर में फंदे से लटकता हुआ मिला, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर उमड़ पड़े।

परिजनों का कहना है कि मृतक उमेश बेहद सरल स्वभाव का युवक था। करीब 5-6 महीने पहले उसकी शादी नीलम नाम की युवती से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद बना रहता था, परिवार का आरोप है कि नीलम झगड़ालू स्वभाव की थी और आए दिन तकरार करती थी। बताया जा रहा है कि घटना से चार दिन पहले विवाद के चलते नीलम अपने मायके चली गई थी।

ग्रामीणों का मानना है कि संभवतः पारिवारिक कलह से परेशान होकर उमेश ने यह कदम उठाया होगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेन्सिक टीम

  • Related Posts

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    • March 21, 2026

    वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीएससी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: