भारत-फ्रांस के बीच सबसे बड़े रक्षा सौदे की तैयारी:

नई दिल्ली। भारत का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा जल्द ही साकार हो सकता है। रक्षा मंत्रालय फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर अहम बैठक करने जा रहा है। इस मेगा डील की अनुमानित लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव को डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड (DPB) से मंजूरी मिल चुकी है और अब यह डिफेंस एक्विज़िशन काउंसिल (DAC) तथा इसके बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास अंतिम स्वीकृति के लिए जाएगा।

अगर यह सौदा अंतिम रूप लेता है, तो भारतीय वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमानों की कुल संख्या 176 हो जाएगी, फिलहाल वायुसेना के पास 36 राफेल जेट पहले से सेवा में हैं।

इस सौदे की खास बात यह है कि इसमें मेक इन इंडिया पर विशेष ज़ोर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत निर्माण भारत में ही किया जाएगा, जिसमें बड़ी मात्रा में स्वदेशी सामग्री और तकनीक का उपयोग होगा, इससे न सिर्फ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि घरेलू रक्षा उद्योग को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को नई ऊंचाई देगा और क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन को और मजबूत करेगा।

  • Related Posts

    मोहन भागवत का दावा, भारत की पहचान हिंदू राष्ट्र के रूप में रहेगी:
    • January 11, 2026

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा और इसे कोई नहीं रोक सकता, उनके…

    Continue reading
    योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी पुलिस भर्ती में 32,679 पदों पर 3 साल की आयु छूट:
    • January 5, 2026

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए पुलिस भर्ती को लेकर अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पुलिस और जेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: