मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जल्द से जल्द संघर्ष विराम की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि दोनों नेताओं के बीच मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द शांति स्थापित करने और हिंसा रोकने की अपील करता है।




