रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने आनंदनगर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों ने रखी रोज़गार संकट की पीड़ा :

महराजगंज | आनंदनगर रेलवे स्टेशन
रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने महराजगंज जिले के आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के साथ-साथ स्टेशन के पीछे स्थित दुकानों का भी जायजा लिया और स्थानीय दुकानदारों की समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन के पीछे बीते लगभग सात दशकों से दुकानें चला रहे व्यापारियों ने कृष्ण कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया, दुकानदारों ने बताया कि वे आज़ादी के समय से ही रेलवे विभाग से विधिवत अलॉटमेंट और लाइसेंस लेकर अपनी दुकानें संचालित करते आ रहे हैं, इन्हीं दुकानों से उनके परिवारों का भरण-पोषण होता रहा है तथा बच्चों की शिक्षा, इलाज और अन्य पारिवारिक जरूरतें पूरी होती रही हैं।

व्यापारियों ने कहा कि हाल के दिनों में दुकानों को लेकर उत्पन्न स्थिति के कारण उनका रोजगार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दुकानों के बंद होने से वे बेरोजगार हो गए हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, कई परिवारों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दुकानदारों ने मांग की कि उनके पुराने लाइसेंस और अलॉटमेंट को ध्यान में रखते हुए न्यायोचित समाधान किया जाए, ताकि वे अपना व्यवसाय पुनः शुरू कर सकें और उनके परिवारों का जीवनयापन सुचारु रूप से हो सके।

रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, उन्होंने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों के दायरे में रहकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    • March 21, 2026

    सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हिंसक, बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुलानी में ग्राम पंचायत निधि से बन रही सड़क में एक घर के सामने चौड़ी और…

    Continue reading
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: