लखनऊ को मिलेगी देश की पहली नाइट सफारी, कुकरैल रिवर फ्रंट पर काम जारी, 1510 करोड़ की परियोजना :

लखनऊ को मिलेगी देश की पहली नाइट सफारी, कुकरैल रिवर फ्रंट पर काम जारी, 1510 करोड़ की परियोजना :

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश की पहली नाइट सफारी और एडवेंचर पार्क की स्थापना की जा रही है, यह परियोजना कुकरैल वन क्षेत्र में विकसित की जाएगी, ‘कुकरैल नाइट सफारी और एडवेंचर पार्क’ नामक यह प्रोजेक्ट करीब 1,510 करोड़ रुपए की लागत से दो चरणों में पूरा किया जाएगा, सरकार ने इसे सिंगापुर की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है, हालांकि, तीन साल बीत जाने के बावजूद अब तक प्रोजेक्ट का कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित है।

कुकरैल की कुछ तस्वीरें देखे :

क्या है प्रोजेक्ट की स्थिति?

  • वर्ष 2022में योगी सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की थी।
  • अब तक तीन उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो सकी है।
  • ग्राउंड पर अभी तक न सड़क बनी है, न बाउंड्रीवॉल, और न ही किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
  • फिलहाल केवल डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) और सलाहकार एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।
  • कुकरैल नदी के किनारों पर पुनरुद्धार (रीस्टोरेशन) का कार्य जरूर शुरू किया गया है, जो भविष्य के रिवर फ्रंट का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक कर चुकें हैं, LDA अधिकारियों के साथ

क्या है नाइट सफारी प्रोजेक्ट का प्लान?
कुल क्षेत्रफल : 2027.46 हेक्टेयर में फैले कुकरैल वन क्षेत्र में से

  • 350 एकड़ में नाइट सफारी
  • 150 एकड़ में नया प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर)
  • शिफ्ट किया जाएगा : लखनऊ का नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर भी यहीं स्थानांतरित किया जाएगा।

मुख्य विशेषताएं :

  • टाइगर, लेपर्ड, भालू आदि वन्यजीवों को रात में प्राकृतिक वातावरण में देख सकने की सुविधा।
  • सफारी में 72% क्षेत्र हरित रहेगा।
  • सौर ऊर्जा का उपयोग
  • इको-टूरिज्म ज़ोन, जिसमें कैफेटेरिया, 7-डी थिएटर, ऑडिटोरियम, पार्किंग और एडवेंचर जोन होंगे।

कब और क्या हुआ अब तक?

16 अगस्त 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में परियोजना को मंजूरी।
15 मई 2023 : केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) से अनुमति मिली।
3 फरवरी 2025 : व्यय वित्त समिति ने प्रोजेक्ट बजट को अंतिम मंजूरी दी।

परियोजना के लिए अब तक 4 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, पहले चरण में नाइट सफारी और उससे जुड़ा आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए 631 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं।

ब्लूप्रिंट: दो चरणों में निर्माण कार्य :

  1. पहला चरण :
  • नाइट सफारी
  • एडवेंचर पार्क
  • बाड़े
  • गाइडेड टूर व्यवस्था
  • इको-टूरिज्म ज़ोन
  1. दूसरा चरण :
  • चिड़ियाघर का निर्माण
  • इको-टूरिज्म सुविधाओं का विस्तार

टूरिज्म एक्सपर्ट्स की राय :
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट लखनऊ ही नहीं, पूरे उत्तर भारत के लिए बड़ा पर्यटन हॉटस्पॉट बन सकता है, यह रोजगार, पर्यटन और पर्यावरणीय शिक्षा के लिहाज से भी अहम होगा, सरकार को चाहिए कि वह इसकी प्रगति में तेजी लाए और जमीनी कार्य तत्काल शुरू कराए।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर गैस सिलेंडर किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन:
    • March 18, 2026

    समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 17 मार्च 2026 को आम जनता को गैस सिलेंडर न मिलने एवं बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में गेट संख्या 1 पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका:
    20 मार्च क्यों है खास? जानिए इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस: