Maharajganj : स्वर्ण व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

घुघली, नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर 6 निवासी 54 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी वीरेंद्र वर्मा की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, घटना के बाद से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र वर्मा सोमवार देर शाम व्यावसायिक कार्य से पडरौना से घर लौट रहे थे, इसी दौरान रामकोला व पडरौना के बीच बहादुरगंज क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, हादसे में गंभीर रूप से घायल वर्मा को राहगीरों और परिजनों की मदद से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े रहे वीरेंद्र वर्मा अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, घटना की सूचना मिलते ही नगर के व्यावसायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की ।

  • Related Posts

    गाजियाबाद के हरीश राणा का अंतिम संस्कार, इच्छामृत्यु के बाद 6 लोगों को जीवनदान:
    • March 25, 2026

    गाजियाबाद/नई दिल्ली: इच्छामृत्यु पाने वाले गाजियाबाद के हरीश राणा का अंतिम संस्कार हो गया। दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट में बुधवार सुबह 9.40 बजे छोटे भाई आशीष ने मुखाग्नि…

    Continue reading
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | 1090 चौराहे के पास जियामऊ ढलान पर लगभग 12 वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों को समग्र स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक:
    गाजियाबाद के हरीश राणा का अंतिम संस्कार, इच्छामृत्यु के बाद 6 लोगों को जीवनदान:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिशन घोटाले का आरोप, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन:
    देशभर में पेट्रोल-डीज़ल की कोई कमी नहीं, HPCL ने अफवाहों से बचने की दी सलाह:
    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB: