महाराजगंज : फर्जी TET सर्टिफिकेट से नौकरी

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल छातीराम पांडेय टोला निवासी आनंद कुमार पांडेय का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, उसने महोबा जिले की महिला शिक्षिका आनंद कुमारी के नाम पर जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर साल 2016 में सिसवा ब्लॉक के हरखपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी पा ली थी, इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश एसटीएफ की रिपोर्ट से हुआ, रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने आरोपी को बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

महिला के नाम पर नौकरी, एसटीएफ से हुआ खुलासा :-
जांच में सामने आया कि आनंद कुमार पांडेय ने जो टीईटी प्रमाणपत्र वर्ष 2013 में लगाया था, वह वास्तव में महोबा जिले की पिछड़ी जाति की महिला आनंद कुमारी का था, प्रमाणपत्र का अनुक्रमांक नंबर मिलाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।

इसके अलावा शिक्षक ने बीएड की जगह डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) का प्रमाणपत्र भी लगाया था, संदेह होने पर विभाग ने नोटिस भेजा, लेकिन आनंद का जवाब असंतोषजनक रहा। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया और कोठीभार थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

महीने से फरार, भाजपा नेता की शरण में जाकर रच रहा था साजिश :-
जानकारी के अनुसार, आनंद पांडेय पिछले छह महीने से स्कूल से गायब था और फरार चल रहा था, इस बीच उसने खुद को बचाने के लिए एक भाजपा नेता का साथ पकड़ लिया और कई सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों में उनके साथ मंच साझा किया।

हाल ही में उसने नवागत जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर फोटो खिंचवाया, जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, यह उसकी छवि चमकाने और खुद को राजनीतिक संरक्षण में दिखाने की रणनीति मानी जा रही है।

पत्रकार बनकर लोगों पर दिखाता था धौंस :-
चर्चा है कि आनंद कुमार पांडेय ने खुद को एक प्रतिष्ठित अखबार का पत्रकार बताकर लोगों और अधिकारियों पर दबाव बनाने की भी कोशिश की, वह सोचता था कि पत्रकार की आड़ में वह प्रशासनिक कार्रवाई से बच निकलेगा, लेकिन एसटीएफ की सख्त जांच और प्रमाणपत्र सत्यापन से उसकी सारी चालें नाकाम हो गई।

Related Posts

इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
  • March 21, 2026

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

Continue reading
कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
  • March 18, 2026

महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: