महराजगंज, कोल्हुई : फंदे से लटका मिला किशोर, मामा ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का लगाया आरोप

महराजगंज, कोल्हुई : फंदे से लटका मिला किशोर, मामा ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का लगाया आरोप

महराजगंज के कोल्हूई थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम सभा बड़िहारी में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 15 वर्षीय किशोर का शव पंखे से लटकता पाया गया। मृतक की पहचान आस्कृत पुत्र विनोद वरुण के रूप में हुई है,‌ आस्कृत का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला।

शुक्रवार सुबह आस्कृत के माता पिता ने शव को फंदे से लटकता हुआ पाया, अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहता था, वह नवजीवन मिशन स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, उसके दो भाई और एक बहन गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं।

मामले में मृतक के मामा शैलेश वरुण ने गंभीर आरोप लगाए हैं,‌ उन्होंने कहा कि आस्कृत की सौतेली मां और पिता उसे प्रताड़ित करते थे, उनका आरोप है कि दोनों ने आस्कृत की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया, शव को प्रशासन को सूचना दिए बिना नीचे उतार लिया गया।

छह महीने पहले नवंबर में आस्कृत की मां का देहांत हो गया था। उसके तीन महीने बाद ही पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा की मांग की है।

घटना‌ स्थल पर पहुंची पुलिस

कोल्हूई थाना प्रभारी आशिष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: