महराजगंज पुलिस ने नेपाल पुलिस को सौंपीं दो नेपाली नाबालिग युवतियां, मानव तस्करी की कोशिश नाकाम :

महराजगंज पुलिस ने नेपाल पुलिस को सौंपीं दो नेपाली नाबालिग युवतियां, मानव तस्करी की कोशिश नाकाम :

महराजगंज: नौतनवां थाना क्षेत्र में मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। नौकरी का झांसा देकर दो नेपाली नाबालिग युवतियों को दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।

भारतीय ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नौतनवां पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। सर्विस लॉन्स टीम की तकनीकी सहायता से सीमावर्ती क्षेत्र के एक घर में छापा मारकर दोनों युवतियों को सुरक्षित कब्जे में लिया गया।

प्राथमिक जांच में पता चला कि युवतियों को बहला-फुसलाकर भारत लाया गया था और उन्हें दिल्ली भेजने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, घटना में संलिप्त तस्करों की तलाश जारी है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। युवतियों से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने दोनों नाबालिगों को औपचारिक प्रक्रिया के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया है। प्रशासन ने इसे मानव तस्करी के खिलाफ एक अहम सफलता बताया है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: