बृजमनगंज में बड़ा सड़क हादसा, बाइक टक्कर में एक मृत—दो का इलाज जारी :

थाना बृजमनगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13/11/25 को बटोही पुत्र वंशराज निवासी ग्राम लेहड़ा टोला बारगोली थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज सायं काल 4:30 बजे कोमल चौराहा से अपने घर बरगोली साइकिल से जा रहे थे, इसी दौरान बरगोली गांव के सामने फरेंदा की तरफ से तेज रफ्तार बाइक सवार गाड़ी नंबर UP 56 BB 2506 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए साइकिल में टक्कर मार दिया, जिससे बटोही गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

दुर्घटना में बाइक सवार तथा बाइक पर बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका इलाज जारी है, पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    • February 3, 2026

    नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के मामले में छह सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।…

    Continue reading
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    • February 3, 2026

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: