नागपुर/विदर्भ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार (20 मार्च) को विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत के कार्यालय का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया में कई युद्ध चल रहे हैं, इन्हें भारत ही रोक सकता है, सनातन धर्म का उत्थान ईश्वर इच्छा है।
उन्होंने आगे कहा कि विश्व अभी लड़खड़ा रहा है। हम देखते हैं, बहुत ज्यादा बोलने की आवश्यकता नहीं है, सारी परिस्थिति हमारे सामने है। युद्ध होते हैं। युद्ध क्यों हो रहे हैं। इसकी वजह स्वार्थ है और कुछ नहीं है, वर्चस्व की कलह है। यह चाहिए, वह चाहिए। मेरे यहां नहीं है, मैं वहां से लाऊंगा।



