मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर में घरेलू कलह का एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां एक बहू अपनी सास की ‘गैस कम इस्तेमाल करने’ की सलाह से इतनी नाराज हो गई कि वह सीधे थाने पहुंच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सास ने इलाके में गैस की किल्लत का हवाला देते हुए बहू को गैस कम जलाने की सलाह दी थी। वह बस इतना चाहती थी कि गैस की बचत की जाए और खाना मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाए।
लेकिन बहू को यह मंजूर नहीं था और वह आनन-फानन में सास से लड़ते-झगड़ते हुए उसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस ने सास को थोड़ा ‘एडजस्ट’ करने और बहू को मामले को घर में ही सुलझाने की सलाह देकर वापस भेज दिया।





