बृजमनगंज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, आलमाइटी स्कूल में पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत:

बृजमनगंज, महराजगंज | नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक प्राइमरी स्कूल एवं आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूरे विद्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रवेश द्वार पर ही बच्चों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही बच्चों को अपने क्लासरूम और पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिला, जिससे विद्यालय की रौनक और बढ़ गई।

विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और नए बच्चों को विद्यालय के माहौल से परिचित कराया।

विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि यह पारंपरिक और स्नेहपूर्ण स्वागत कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने तथा विद्यालय के वातावरण को आनंदमय बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

  • Related Posts

    19 साल की राजकुमारी पारीक ने रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे कम उम्र की महिला CA:
    • March 5, 2026

    राजस्थान की शेखावाटी की धरती ने एक बार फिर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, झुंझुनूं की मेधावी छात्रा राजकुमारी पारीक ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा पास…

    Continue reading
    आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट छात्रों का आशीर्वाद समारोह संपन्न:
    • February 10, 2026

    आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज, बृजमनगंज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, आलमाइटी स्कूल में पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत:
    पीएम मोदी की राज्यों के साथ बड़ी बैठक, बोले लॉकडाउन नहीं, सतर्कता जरूरी:
    अभिषेक श्रीवास्तव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:
    कैंपियरगंज हादसा, दवा कराकर लौट रहे दो भाइयों में एक की मौत, दूसरा गंभीर से घायल:
    बृजमनगंज क्षेत्र के गैस एजेंसी पर अव्यवस्था के आरोप, घंटों लाइन के बाद भी नहीं हो रहा काम: