ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ अभियान, महाराजगंज में सार्वजनिक स्थानों पर कार में शराब पीने वालों पर सख़्त चेकिंग :

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोनौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ अभियान को और तेज कर दिया है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी कारों में शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग की जा रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व सीओ अंकुर गौतम कर रहे हैं।

थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क किनारे या किसी भी सार्वजनिक जगह पर कार में बैठकर शराब पीना न सिर्फ कानूनी अपराध है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिसमें जुर्माना और संबंधित धाराओं में चालान शामिल है।

अभियान के दौरान कोतवाल सोनौली अजीत प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी नवनीत नागर, एसआई प्रिया तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं, पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और न ही सार्वजनिक स्थानों को बार बनाकर कानून व्यवस्था का उल्लंघन करें। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    • February 3, 2026

    नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के मामले में छह सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।…

    Continue reading
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    • February 3, 2026

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: