मुंह में दर्दनाक छाले, खाना-पीना बंद, महराजगंज में नया वायरस अलर्ट :

महराजगंज में इन दिनों वायरल फीवर के साथ हर्पीज़ सिम्प्लेक्स वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 887 मरीजों का इलाज हुआ, जिनमें सबसे ज्यादा वायरल फीवर से पीड़ित थे।

नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध के अनुसार यह समस्या माउथ हर्पीज़ सिम्प्लेक्स की है, जो एचएसवी वायरस से फैलती है, खासतौर पर वे लोग इसकी चपेट में आते हैं, जो पहले से किसी संक्रमण से जूझ रहे होते हैं।

मरीजों के गले, जीभ और आहार नली के आसपास दर्दनाक छाले उभर रहे हैं। हालत इतनी गंभीर है कि कई मरीज मुंह तक नहीं खोल पा रहे, सिर्फ शनिवार को ही ऐसे 16 मरीज अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों ने मरीजों को नमक पानी या फिटकरी वाले पानी से गरारे करने की सलाह दी है, जबकि गंभीर मरीजों को लिक्विड बेटाडीन से गरारे करने की हिदायत दी गई है।

शुरुआती लक्षण दिखते ही ध्यान दिया जाए तो मरीज 1-2 दिन में ठीक हो सकता है, लेकिन लापरवाही बरतने पर छाले फूटकर घाव का रूप ले लेते हैं, जिससे इलाज लंबा हो जाता है, ऐसे मामलों में एंटीबायोटिक के साथ बेटाडीन से गरारे करने पर भी 3-4 दिन लग जाते हैं।

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    • March 22, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार…

    Continue reading
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    • March 22, 2026

    बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: यूपी के बाराबंकी में एक पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया और पति से गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की। लेकिन पति ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    USA vs PAK टकराव में भारत पर परमाणु हमले की धमकी:
    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका: