महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में प्रशासन ने तस्करी के इरादे से किए जा रहे खाद भंडारण का भंडाफोड़ किया है।
इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे ग्राम पंचायत हरदी डाली के सुंडी गांव में छापेमारी के दौरान एक घर से 50 बोरी यूरिया बरामद की गई, मौके से युवक मिथलेश यादव को भी दबोचा गया।

सूचना पर एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने प्रशासनिक टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की, बरामद यूरिया को सीज कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में एसएसबी 66वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, नौतनवा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव, कस्टम इंस्पेक्टर शीतेष यादव, लक्ष्मी शंकर यादव, हिमांशु सिंह, एएसआई सुभाष चन्द्र, सिराज अहमद और अनिल कुमार भारतीय शामिल रहे।
इस छापेमारी से पूरे सीमाई क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।





