महराजगंज के परतावल चौराहे पर लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के स्वागत में लगाए गए इस होर्डिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर नदारद है, जबकि पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन और खुद पंकज चौधरी समेत जिले के तीन विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
पोस्टर पर लिखा गया संदेश –
“नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स: आम आदमी की जेब को राहत, अर्थव्यवस्था को गति”
स्थानीय स्तर पर मचा बवाल :
* लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग राय जता रहे हैं।
* कुछ का कहना है कि यह जानबूझकर की गई कार्रवाई है।
* वहीं कुछ इसे अनजाने में हुई चूक मान रहे हैं।
हिंदू युवा वाहिनी ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया, जिसके बाद कुछ जगहों पर तुरंत नए पोस्टर लगाए गए, यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय को लेकर पहले से ही चर्चाएं तेज हैं।





