ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में करीब 1.34 लाख से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बिक गए, यह आंकड़ा इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि सामान्य तौर पर पूरे महीने में लगभग 1.80 लाख इंडक्शन चूल्हे बिकते हैं।
पिछले चार दिनों के आंकड़े देखें तो स्थिति और भी दिलचस्प नजर आती है। Amazon के अलावा अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को मिलाकर करीब 5 लाख से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप ऑनलाइन बिक चुके हैं, यह संख्या साफ बताती है कि लोग तेजी से गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हों को अपनाने लगे हैं।
इंडक्शन कुकटॉप बेचने वाली कंपनियों के लिए यह अचानक बढ़ी मांग अब एक बड़ी चुनौती बन गई है। जानकारी के मुताबिक Amazon पर इंडक्शन बेचने वाली करीब 100 कंपनियों में से लगभग 70 कंपनियों का स्टॉक खत्म हो चुका है, जिससे बाजार में इनकी उपलब्धता पर भी असर पड़ सकता है।






